15 अक्टूबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
बॉलीवुड अभिनेता और सुपरस्टार आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश ! सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में 416.14 करोड़ रुपये का हिसाब गायब योगी आदित्यनाथ का 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी राजनीतिक घेराबंदी का आक्रामक प्रयास, अखिलेश यादव की छवि और पार्टी को धक्का I लखनऊ के दुबग्गा में महुआ इलाके में छापेमारी कर 13 करोड़ रुपये 6.4 किलोग्राम मॉर्फिन के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार शिक्षक भर्तियों को लेकर शासन का कानूनी और व्यावहारिक रुख बिल्कुल अलग-अलग योगी सरकार की 68,000 ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात: मानदेय बढ़ा, मिला ₹5 लाख का बीमा कवच, थानेदार हर हफ्ते करेंगे ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक I
विदेश

बॉलीवुड अभिनेता और सुपरस्टार आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश !

✍ Mamta Singh 📅 15 अक्टूबर 2026 👁 12 बार पढ़ा गया
बॉलीवुड अभिनेता और सुपरस्टार आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश !

मुंबई I बॉलीवुड अभिनेता और सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का औपचारिक नोटिस (Leave India Notice) थमाया गया है। अधिकारियों ने उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा हाल ही में मुंबई में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है।

क्यों लिया गया यह एक्शन?

अभिनेता इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। वह भारत में ओसीआई (OCI - Overseas Citizen of India) कार्ड के जरिए रह रहे हैं। ओसीआई कार्डधारकों को भारत में रहने और काम करने की अनुमति तो होती है, लेकिन वे भारतीय नागरिक नहीं माने जाते। 10 अक्टूबर को इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित एक राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन का नेतृत्व 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम के एक युवा संगठन ने किया था।

कानून का उल्लंघन: भारतीय कानून (इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट) के तहत, किसी भी विदेशी नागरिक या ओसीआई कार्डधारक को भारत की धरती पर राजनैतिक गतिविधियों, रैलियों या विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने की सख्त मनाही है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन में शामिल होकर इमरान खान ने वीजा और आव्रजन नियमों का सीधा उल्लंघन किया है।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद बढ़ा मामला

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस वैन के अंदर से एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस और FRRO में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और सवाल उठाया कि एक विदेशी नागरिक भारतीय संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ राजनीतिक आंदोलन कैसे कर सकता है।

इमरान खान का आधिकारिक बयान सामने नहीं

नोटिस जारी होने से पहले प्रदर्शन के दौरान जब पत्रकारों ने इमरान खान से बात की थी, तो उन्होंने कहा था, "मैं यहाँ किसी संस्था के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि इस शहर में रहने वाले एक आम नागरिक के तौर पर आया हूँ ताकि देख सकूं कि लोगों की आवाज़ क्यों दबाई जा रही है।" हालांकि, नोटिस मिलने के बाद अभी तक अभिनेता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आगे क्या होगा?

इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के प्रावधानों के तहत जारी इस नोटिस के मुताबिक, अगर इमरान खान 28 अक्टूबर तक स्वेच्छा से भारत नहीं छोड़ते हैं, तो उन्हें डिपोर्ट (जबरन देश से बाहर) करने की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।