4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक! विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर गाँव ज़रूरी - नवचयनित अधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण
राज्य

यूपी में नौकरियों की बौछार: 9 वर्षों में 9.30 लाख युवाओं को रोजगार, अगले 6 महीनों में 1 लाख और भर्तियां

✍ Mamta Singh 📅 25 अगस्त 2026 👁 172 बार पढ़ा गया
यूपी में नौकरियों की बौछार: 9 वर्षों में 9.30 लाख युवाओं को रोजगार, अगले 6 महीनों में 1 लाख और भर्तियां

लखनऊ 25-08-2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के तहत एक भव्य कार्यक्रम में कृषि विभाग के नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के मण्डी सचिवों (श्रेणी-3 वर्ग-2) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचाने में राज्य की युवा शक्ति की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने का यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।

युवा शक्ति के दम पर देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • कृषि विभाग और मण्डी परिषद के नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
  • विगत 9 वर्षों में 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • अगले 6 महीनों में 1 लाख और युवाओं को दी जाएगी सरकारी नौकरी
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहा हक
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के पद पर कुल 3,446 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 3,191 अभ्यर्थियों की संस्तुति उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विभाग को मिल चुकी है, जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। शेष 255 औपबन्धिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति प्राप्त होते ही उन्हें भी जल्द नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इसके साथ ही मण्डी परिषद में 126 मण्डी सचिवों (श्रेणी-3 वर्ग-2) को भी नियुक्ति पत्र सौंपकर विभागों में नई ऊर्जा का संचार किया गया है।
रोजगार के मोर्चे पर रिकॉर्ड कामयाबी
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश सरकार ने पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने में सफलता हासिल की है। यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। राज्य सरकार ने आगामी महीनों के लिए भी बड़ा लक्ष्य तय किया है।
अगले 6 माह में 1 लाख और भर्तियां
युवाओं को भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अगले 6 महीनों के भीतर अलग-अलग चरणों में 1 लाख और युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य हर योग्य युवा को उसकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के समान अवसर देना है, जिससे प्रदेश के विकास को और गति मिल सके।

 
टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।