4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक! विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर गाँव ज़रूरी - नवचयनित अधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण
देश

उत्तराखंड NEET मेडिकल दाखिला फर्जीवाड़े में नगर पंचायत चेयरमैन समेत छह गिरफ्तार

✍ Mamta Singh 📅 25 सितंबर 2026 👁 38 बार पढ़ा गया
उत्तराखंड NEET मेडिकल दाखिला फर्जीवाड़े में नगर पंचायत चेयरमैन समेत छह गिरफ्तार

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी और कूटरचित (जाली) दस्तावेजों से प्रमाण-पत्र बनवाने के मामले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस बड़े फर्जीवाड़े में दस्तावेजों की कूटरचना, धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पीलीभीत के नगर पंचायत चेयरमैन भी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल भी शामिल हैं। आरोप है कि श्याम बिहारी भोजवाल ने अपने पुत्र का मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दाखिला करवाने के लिए उत्तराखंड का फर्जी जाति प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (डोमीसाइल) बनवाया था। जांच के दौरान इन प्रमाण-पत्रों के फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

मध्य प्रदेश से जुड़े तार और अन्य गिरफ्तारियां

उधर, देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्रों के सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने फर्जी प्रमाण-पत्र मामले में संलिप्त मध्य प्रदेश के निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड मेडिकल दाखिला फर्जीवाड़े के इस बड़े नेटवर्क में अब तक कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आरोपी चेयरमैन का राजनीतिक सफर

फर्जीवाड़े में फंसे नगर पंचायत बरखेड़ा (पीलीभीत) के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल का पुराना विवादों से नाता रहा है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। चुनाव के दौरान उन पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत शराब बंटवाने का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। चुनाव में विजयी होने के बाद वह दोबारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अभ्यर्थियों और दलालों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।