4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक! विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर गाँव ज़रूरी - नवचयनित अधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण
खेल

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025: 12 साल में पहली बार किसी को नहीं मिला 'खेल रत्न', 17 खिलाड़ी होंगे अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित I

✍ Mamta Singh 📅 18 अगस्त 2026 👁 37 बार पढ़ा गया
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025: 12 साल में पहली बार किसी को नहीं मिला 'खेल रत्न', 17 खिलाड़ी होंगे अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित I

केंद्र सरकार ने साल 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards 2025) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार खेल जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पिछले 12 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के लिए किसी भी खिलाड़ी के नाम का चयन नहीं किया गया।

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली, 18-08-2026 I केंद्र सरकार ने साल 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards 2025) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार खेल जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पिछले 12 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के लिए किसी भी खिलाड़ी के नाम का चयन नहीं किया गया।
17 एथलीटों को मिलेगा 'अर्जुन अवॉर्ड'
 देश का नाम रोशन करने वाले 17 होनहार खिलाड़ियों को 'अर्जुन पुरस्कार' (Arjun Award) से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय के अनुसार, इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का मान बढ़ाया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए इन एथलीटों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
क्यों खाली रहा खेल रत्न?
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल समिति के तय कड़े मानकों और जरूरी योग्यताओं पर किसी एक निश्चित खिलाड़ी का नाम सर्वसम्मति से फाइनल नहीं हो सका। सरकार की चयन समिति ने पुरस्कार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस साल इसे खाली रखने का फैसला किया। यह खबर खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं अर्जुन पुरस्कार पाने वाले 17 खिलाड़ियों के घरों और उनके राज्यों में जश्न का माहौल है।


 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।