4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।  

✍ Mamta Singh 📅 24 सितंबर 2026 👁 45 बार पढ़ा गया
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार,  यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।   

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है, जिससे राज्य के 40 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 10-12 दिनों के सूखे के बाद मौसम में यह बदलाव गुरुवार से देखने को मिलेगा।

           तेज हवाएं और बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 24 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस मानसूनी गतिविधि के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 29 सितंबर से मौसम में कुछ बदलाव दिखेगा, लेकिन यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।