नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने की जानकारी दी है। अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।