4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

अखिलेश पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का हमला ‘सत्ता के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख लें’

✍ Mamta Singh 📅 7 सितंबर 2026 👁 28 बार पढ़ा गया
अखिलेश पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का हमला ‘सत्ता के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख लें’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अमेठी दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख लें. लेकिन वह पूरा होने वाला नहीं है. 

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव जनता की नजर में खुद एक सवाल बन गए हैं.

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है. भाजपा ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है. इसलिए अखिलेश यादव चाहे जितना मन हो सपने देख लें, लेकिन वे सीएम नहीं बन पाएंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के साथ ही राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।