5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

✍ Mamta Singh 📅 11 सितंबर 2026 👁 47 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ 11-09-2026 I उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने जालौन और बहराइच के जिलाधिकारियों (DM) समेत 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें आईटी डिपार्टमेंट के विशेष सचिव समीर को जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और पंकज वर्मा को बाराबंकी का नया सीडीओ (CDO) बनाया गया है

Photo - IAS अधिकारी राजेश कुमार पांडेय  DM bahraich

2012 बैच के प्रमोटेड IAS अधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच जिले का नया जिलाधिकारी  नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लगभग 3 वर्षों तक जालौन जिले के जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे। जालौन में ऐतिहासिक कार्य: जालौन के डीएम रहते हुए उन्होंने जल संरक्षण और वॉटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके बेहतरीन प्रयासों के चलते पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया था और जिले को ₹2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इसके अलावा, उन्होंने गौशालाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर सीसीटीवी लगाने की अनूठी पहल की थी।

IAS अधिकारियों की तबादला सूची

समीर: विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक (MD), यूपी डेस्को से जिलाधिकारी (DM), जालौन ।

राजेश कुमार पांडेय: जिलाधिकारी, जालौन से जिलाधिकारी (DM), बहराइच ।

आकांक्षा राना: नगर आयुक्त, झांसी नगर निगम से विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा एमडी, यूपी डेस्को ।

बी सुथन: मुख्य विकास अधिकारी (CDO), बाराबंकी से नगर आयुक्त, झांसी नगर निगम ।

पंकज वर्मा: सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी (CDO), बाराबंकी ।

PCS अधिकारियों की तबादला सूची

सुशील प्रताप सिंह: सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) नियुक्त किया गया।

अतुल कुमार: संयुक्त सचिव, (LDA) से कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय ।

राजेश कुमार सिंह: उप जिलाधिकारी (SDM), बदायूं से एडीएम (ADM - नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर ।

प्रमोद झा: नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate), झांसी से एडीएम (ADM), गोंडा ।

संजय कुमार सिंह: एडीएम (ADM), गोंडा से उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ।

योगेश्वर सिंह: उप जिलाधिकारी (SDM), कुशीनगर से नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate), झांसी ।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।