5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

सेवा समाप्त की तैयारी..... ?    वसूली में फंसे सिपाही......I 

✍ Mamta Singh 📅 12 सितंबर 2026 👁 32 बार पढ़ा गया
सेवा समाप्त की तैयारी..... ?    वसूली में फंसे सिपाही......I 

उत्तर प्रदेश में पहली बार शायद ऐसा होगा जब किसी करप्शन के मामले में चार सिपाहियों को सीधे नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। यूपी के शाहजहांपुर में सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज,सेवा होगी समाप्त। दरअसल चार सिपाहियों ने सर्राफा व्यवयायी को स्मैक के मामले में फंसाने और धमकाने का मामला सही पाया गया है. फंसे चारों सिपाहियों ने दो लाख रूपये मांगें थे.मामले के खुलासे के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विवेचना में

शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इधर एसओजी के पहुंचने से पहले नामजद मेरठ निवासी सिपाही अरुण चित्तौड़िया और तुपार गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गए। दोनों वहां अपने परिचितों के माध्यम से अधिवक्ताओं से संपर्क कर अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में थे। लोकेशन के आधार पर एसओजी दिल्ली पहुंची, लेकिन दोनों सिपाही वहां से निकल गए। पुलिस अब उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। क्या लगता है आने वाले समय में इस प्रकार से करप्शन के बाद सेवा समाप्ति का फैसला होगा?

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।